सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   If needed, the ambulance will arrive within 10 minutes.

Kannauj News: आवश्यकता पड़ने पर 10 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
If needed, the ambulance will arrive within 10 minutes.
विज्ञापन
तालग्राम। होली पर आपात स्थिति में एंबुलेंस 10 मिनट में पहुंचेगी। इसके लिए 108 सेवा की 24और 102 सेवा की 23 एंबुलेंस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कुल 47 एंबुलेंस सेवाएं लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगी।
Trending Videos


ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज संस्था के प्रोग्राम मैनेजर विकास पटेल ने बताया कि होली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 108 एंबुलेंस को चिह्नित किए गए विशेष स्थानों पर तैनात किया जाएगा। यह एंबुलेंस दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों और थानों के नजदीक भी मौजूद रहेगी। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में मरीजों को प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराना है। एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं और प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने पर 108 नंबर पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। जलने, हार्ट, सांस, लिवर, किडनी, पेट दर्द जैसी समस्याओं में भी यह सेवा उपलब्ध है। स्किन से संबंधित या अन्य किसी भी समस्या के लिए भी 108 पर संपर्क किया जा सकता है। यह सेवा किसी भी आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करेगी। गर्भवतियों को सेवाएं देने के लिए 102 सेवा की तेईस एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। दो साल तक के बच्चों को भी इस सेवा के माध्यम से मदद मिलेगी। यह विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर केंद्रित है। इन एंबुलेंस को भी त्योहार के मद्देनजर पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed