{"_id":"69a483a4a49c86a89d0538b3","slug":"one-person-died-after-a-truck-collided-with-a-bus-parked-on-the-expressway-kannauj-news-c-214-1-knj1006-145434-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक्सप्रेसवे में खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक्सप्रेसवे में खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने नगला वीरभान के सामने पीली पट्टी पर खड़ी एक स्लीपर बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह बस चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी, जिसमें 80 सवारियां थीं। हादसे का कारण ट्रक चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
रविवार सुबह 06:30 बजे हुआ। अंकुश ट्रैवल्स की बस को सवारियों के कहने पर चालक ने एक्सप्रेसवे की पीली पट्टी के अंदर खड़ा कर दिया था। उसी दौरान राजस्थान के अलवर निवासी शाकिर गुजरात से मार्बल लादकर बंगाल जा रहे ट्रक को चला रहा था। ट्रक में दूसरा चालक नफीस केबिन में लेटा हुआ था। शाकिर को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी बस से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस के पिछले हिस्से को भी भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। यूपीडा कर्मियों की सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची।
घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे में बस में सवार कुशीनगर जिले निवासी अंगेश कुमार, ट्रक चालक राजस्थान के अलवर निवासी शाकिर और ट्रक के केबिन में लेटे परिचालक नफीस (अलवर निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा टीम ने घायल अंगेश और शाकिर को इलाज के लिए सीएचसी सौरिख भिजवाया। क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसे परिचालक नफीस को केबिन काटकर बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के दौरान नफीस की मौत हो गई।
प्रतिबंध के बाद भी पीली पट्टी पर खड़े होते वाहन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीच में वाहनों को खड़ा करने पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी चालक वाहनों को पीली पट्टी पर खड़ी कर देते हैं, जिससे हादसे हो जाते हैं। खास बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर यूपीडा का गश्ती दल भी रहता है, फिर भी ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। एक्सप्रेसवे पर पीली पट्टी के अंदर बस खड़ी करने और चालक को झपकी आने से हुए इस हादसे ने सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार वाले एक्सप्रेसवे पर वाहनों का इस तरह खड़ा होना खतरनाक हो सकता है। हादसे में मृत ट्रक के खलासी का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
Trending Videos