{"_id":"6a6a4974be44d2681c0dd434","slug":"illegal-extortion-from-visitors-at-the-exhibition-council-members-expose-the-racket-kannauj-news-c-214-1-knj1008-153424-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्रदर्शनी में दर्शनार्थियों से अवैध वसूली, सभासदों ने पकड़ा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्रदर्शनी में दर्शनार्थियों से अवैध वसूली, सभासदों ने पकड़ा खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अवैध वसूली का मामला सामने आने पर बुधवार शाम कस्बे में हंगामा हो गया। जानकारी मिलते ही कई सभासद मौके पर पहुंच गए और वसूली कर रहे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया गया कि कस्बे के डीएन इंटर कॉलेज छात्रावास मैदान में एक जून से 30 जून तक हस्तशिल्प प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। आयोजकों ने एक से 30 जुलाई तक अनुमति बढ़ाने के लिए आवेदन किया था लेकिन तहसील प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद प्रदर्शनी लगातार संचालित होती रही। इसी दौरान प्रदर्शनी के सामने फुटपाथ पर मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करने और मेला देखने आने वाले श्रद्धालुओं से वसूली का खेल शुरू हो गया। आरोप है कि सुबह से देर शाम तक लगातार दर्शनार्थियों से पैसे वसूले गए। जैसे ही अवैध वसूली की सूचना फैली, दुर्गा नगर के सभासद सतेंद्र कुशवाहा, अवकाश अवस्थी, केपी राजपूत, विजय गुप्त और अधिवक्ता संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। उन्होंने मौके से रसीद काटने वाले कट्टे बरामद किए। सभासदों ने आरोप लगाया कि एक दिन में पांच हजार से अधिक रसीदें काटी गईं और तीन लाख रुपये से ज्यादा की वसूली की गई। पूछताछ में वसूली कर रहे युवक ने यह काम प्रदर्शनी से जुड़े लोगों के कहने पर करने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।