फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Innocent child playing on the roof falls to his death after losing balance.

Kannauj News: छत पर खेल रहा मासूम संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा, मौत

Thu, 30 Jul 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Innocent child playing on the roof falls to his death after losing balance.
ठठिया। छत पर खेल रहा मासूम संतुलन बिगड़ने से अचानक नीचे आ गिरा, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजन का रो-रोकर होल बेहाल है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कौलेपुरवा गांव निवासी असलम का सात वर्षीय पुत्र साफरान दोपहर घर की छत पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरा। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे ठठिया कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी गमगीन माहौल है और हर आंख नम दिखाई दी। ग्रामीणों के अनुसार, साफरान दो भाइयों में सबसे छोटा था और चंचल स्वभाव के कारण सभी का चहेता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed