फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Loaders collide head-on; woman dies.

Kannauj News: आमने-सामने टकराए लोडर, महिला की मौत

Thu, 30 Jul 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Loaders collide head-on; woman dies.
तिर्वा (कन्नौज)। औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में एक दर्शनार्थी महिला की जान चली गई जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरा एक लोडर सामने से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे लोडर से टकरा गया।
विज्ञापन


कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र से श्रद्धालु कस्बे तिर्वा स्थित सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे। जैसे ही उनका वाहन बेला थानाक्षेत्र के पिपरौली गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे दूसरे लोडर से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में थाना रूरा के चिलौली निवासी प्रिया (32), शशि (50), गुड्डी (45) और सुमन (42) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

प्रिया की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान प्रिया की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना अन्य थाना क्षेत्र से संबंधित है, लेकिन विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल

मानीमऊ। रितुकला निवासी वीरेंद्र (23) महादेवी घाट पर गंगा स्नान कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी मोबाइल फोन घाट पर भूल आने का एहसास हुआ और उसने अचानक बाइक को महादेवी घाट की ओर मोड़ दिया। उसी समय पीछे से आ रहे मियांगंज निवासी खुशनूर (30) की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed