फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two brothers die after touching an HT line with an iron rod.

Kannauj News: एचटी लाइन में सरिया छूने से दो भाइयों की मौत

Thu, 30 Jul 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two brothers die after touching an HT line with an iron rod.
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर में बुधवार को एक आइसक्रीम फैक्टरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बड़ा भाई चोक नाली को खोलने के लिए छत से सरिया उतार रहा था और नीचे छोटा भाई उसे पकड़े था। अचानक सरिया मकान के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गया, जिससे दोनों करंट की चपेट में आकर काल के गाल में समा गए।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के गांव मूसरि निवासी जितेंद्र कुमार सदर कोतवाली के करनपुर में किराये का मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। इसी मकान में आइसक्रीम फैक्टरी चलाते हैं। नाली साफ करने के लिए जितेंद्र के बड़े बेटे सुमित (19) ने छत से 35 फीट लंबा सरिया नीचे लटकाया। सरिया ढाई इंच वाला होने के कारण काफी लपक रहा था। नीचे खड़े छोटे भाई शोभित (17) ने जैसे ही सरिया को पकड़ा। तभी सरिया मकान के निकट से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया और तेज करंट से दोनों भाई गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बिजली बंद करवाकर दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जितेंद्र के दोनों बेटों की मौत के बाद अब केवल एक बेटी बची है। वहीं भाइयों की मौत से गांव में भी मातम छा गया। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द किए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हैं। हादसे की जानकारी विद्युत निगम के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed