Kannauj: गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था की भीड़, घाटों पर गूंजे गंगा मैया के जयकारे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Kannauj News: महादेवी घाट पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुए गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के इस सिलसिले में दूर-दराज से आए लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और गोताखोरों की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार सुबह महादेवी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा तट पर स्नान और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जो लगातार जारी है। हर-हर गंगे और जय मां गंगा के जयकारों से पूरा घाट क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना कर रहे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालु घाट पर पूजा-पाठ, दान-पुण्य और गुरु वंदन भी कर रहे हैं। दूर-दराज के गांवों और पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेवी घाट पहुंच रहे हैं।
भीड़ बढ़ने के बावजूद घाट पर व्यवस्था सुचारु है
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाट पर पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं। बैरिकेडिंग, गोताखोरों और जल पुलिस की मदद से स्नानार्थियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। भीड़ बढ़ने के बावजूद घाट पर व्यवस्था सुचारु बनी हुई है।
सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील
सुबह चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और दोपहर तक बड़ी भीड़ पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित घाटों पर ही स्नान करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।