{"_id":"6a68f30ec60582228103eb95","slug":"truck-rams-into-the-rear-of-a-truck-ahead-driver-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1006-153342-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसा ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसा ट्रक, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। फर्रुखाबाद चौराहे के आगे रसीद कोल्ड स्टोरेज के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को 100 शैया अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, राधेश्याम (42) निवासी ग्राम राजौद, पोस्ट राजौद, थाना राजौद, तहसील सरदारपुर, जिला धार (मध्य प्रदेश) पेशे से ट्रक चालक हैं और अपना स्वयं का ट्रक चलाते हैं। परिजनों के अनुसार वह मध्य प्रदेश के राजौद से ट्रक में मोबाइल का सामान लेकर यूपी के मोहम्मदी गए थे। माल उतारने के बाद वह लौट रहे थे। बताया कि जब उनका ट्रक फर्रुखाबाद चौराहे के आगे रसीद कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रहा राधेश्याम का ट्रक अनियंत्रित होकर आगे वाले ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। (संवाद)