फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Police criminal encounter one shot in leg two accomplices arrested constable also injured

Kannauj: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो साथी गिरफ्तार, सिपाही भी घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 29 Jul 2026 08:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Jul 2026 08:42 AM IST
सार

Kannauj News: सौरिख थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Kannauj Police criminal encounter one shot in leg two accomplices arrested constable also injured
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब छह बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूचना मिली थी कि पल्सर मोटरसाइकिल से तीन शातिर बदमाश भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।

विज्ञापन

इस दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। बदमाशों की फायरिंग में पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई और सिपाही गजेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जिनको उपचार के लिए सीएससी भेजा गया है और दो बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है जिनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन





एक के पैर में लगी गोली
पुलिस की फायरिंग में राजीव पुत्र हुकुम सिंह निवासी कोटपुरा, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, जनपद इटावा के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से घायल राजीव के अलावा उसके दो साथियों जितेंद्र उर्फ भूरा निवासी करहल, जनपद मैनपुरी और साहिल निवासी जनपद इटावा को गिरफ्तार कर लिया। घायल राजीव को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि घायल सिपाही गजेंद्र सिंह का भी उपचार कराया गया।

ये सामान हुआ बरामद
दोनों अन्य आरोपियों से थाने में पूछताछ की जा रही है। मौके से पुलिस ने एक पल्सर मोटरसाइकिल, अवैध तमंचे तथा कई जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अंतरजनपदीय मोबाइल चोरी गिरोह से जुड़े हैं। इनसे पूर्व में करीब 37 चोरी के मोबाइल, जिनमें 9 आईफोन शामिल हैं, बरामद किए जा चुके हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने हाल ही में जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम तथा अन्य बड़ी रैलियों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में महंगे मोबाइल चोरी किए थे। तीनों के खिलाफ मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ समेत विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सुरेश मलिक, फॉरेंसिक टीम और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed