फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur IIT professor opens up about her anguish FIR registered against husband

Kanpur: आईआईटी की प्रोफेसर का छलका दर्द, सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, ये है पूरा मामला

Wed, 29 Jul 2026 02:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Jul 2026 02:19 PM IST
सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर के संज्ञानात्मक विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अन्वेषणा श्रीवास्तव की शिकायत पर कल्याणपुर थाने में उनके पति निशीथ श्रीवास्तव के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Kanpur IIT professor opens up about her anguish FIR registered against husband
आईआईटी कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईआईटी कानपुर के संज्ञानात्मक विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अन्वेषणा श्रीवास्तव की शिकायत पर कल्याणपुर थाने में उनके पति निशीथ श्रीवास्तव के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। एफ़आईआर में घरेलू हिंसा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

डॉ. अन्वेषणा श्रीवास्तव ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर मारपीट, धमकी और अपमानित करने जैसी घटनाएं हुईं। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में फोटोग्राफ, दस्तावेज और पूर्व में अधिकारियों को भेजी गई शिकायतों का भी उल्लेख किया है।

विज्ञापन





आरोपों और साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच होगी
प्रोफेसर ने बताया कि मामले की शिकायत पहले भी उच्चाधिकारियों और स्थानीय पुलिस से की गई थी। अब उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक इटेंद्र कुमार को सौंपी गई है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed