Kanpur Accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर, एंबुलेंस के इंतजार में बीता डेढ़ घंटा, चाचा की मौत और भतीजा घायल
Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र में मिराई मोड़ के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बुजुर्ग चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने एंबुलेंस में सूचना देने के बाद भी करीब डेढ़ घंटे तक न पहुंचने का आरोप लगाया। अंत में घायलों को पुलिस जीप से अस्पताल तक पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, अखरी गांव निवासी शिव नारायण (45) अपने चाचा रामकुमार (63) को बाइक पर बैठाकर सुबह करीब साढ़े छह बजे मिर्च की बेड़ खरीदने फतेहपुर के खुमानखेड़ा जा रहे थे। नरवल थाना क्षेत्र के मिराई गेट के पास पुरवामीर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुले
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर बाइक सहित खंती में जा गिरे। कार की गति अत्यधिक थी, उसका अंदाजा टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुलने से लगाया जा रहा है। मौका पाकर कार चालक मौके से भाग निकला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी वाहन से दोनों को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने रामकुमार पुत्र राजाराम को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कार को कब्जे में लिया
वहीं, शिव नारायण पुत्र बदलू की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार को कब्जे में लिया गया है।