फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ganga ghats resound with chants of Har-Har Gange the ritual bathing began at the crack of dawn

Kanpur: हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे गंगा घाट, तड़के से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला, गोताखोर-पुलिस मुस्तैद

Wed, 29 Jul 2026 09:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Jul 2026 09:50 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज के सीताराम कॉलोनी स्थित आनंद घाट पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। जिला प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते कटान प्रभावित मिश्रा कॉलोनी घाट पर उमड़ी भीड़ को समय रहते सुरक्षित आनंद घाट की ओर डायवर्ट कर दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Kanpur Ganga ghats resound with chants of Har-Har Gange the ritual bathing began at the crack of dawn
आनंद घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर के सीताराम कॉलोनी स्थित आनंद घाट पर हजारों की संख्या में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़  गंगा स्नान के लिए दूर दराज से लोग यहां पहुंचे। इस दौरान लोगों ने घाट पर ही विधि विधान से पूजन पाठ कर दान पुण्य किया और सुख समृद्धि का आशीर्वाद ईश्वर से मांगा। स्नान के कारण गंगा घाट रेलवे स्टेशन पर भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। 

विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर के बीच चलने वाली मेमो पैसेंजर, बालामऊ,  रायबरेली पैसेंजर, कासगंज पैसेंजर समेत अन्य कई ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। सुरक्षा को लेकर आरपीएफ जीआरपी स्टेशन पर मुस्तैद रही हालांकि स्टेशन परिसर के पास अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहे काम के कारण वैकल्पिक एकल मार्ग होने से लोगों को आवागमन में समस्या रही लोग जल्दबाजी में रेल पटरी से होकर निकले।

विज्ञापन





पांच नाव, पांच नाविक, 10 गोताखोर मौजूद
वहीं, घाटों पर नगर पालिका द्वारा सुरक्षा के चलते पांच नाव, पांच नाविक, 10 गोताखोर लगाए गए।  महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए चार अस्थाई चेंजिंग रूम भी बनाए गए। इस दौरान घाट पर मोटर बोट से सुबह नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में बनी टीम द्वारा स्नान करने वालों पर नजर रखते हुए व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गंगा घाट अजय कुमार सिंह ने बताया कि घाट पर पुलिस तैनात रही।

करीब चार हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
वहीं, रात तीन बजे गंगा स्नान करने को श्रद्धालुओं की भीड़ मिश्रा कॉलोनी घाट पर पहुंच गई। यहां पर जिलाधिकारी ने पूरी तरह से कटान होने के कारण रोक लगा रखी थी। सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंचा और श्रद्धालुओं को आनंद घाट की ओर भेजा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया गया कि तड़के तीन बजे से लेकर सुबह नौ बजे के बीच करीब चार हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed