फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Labourer killed after being hit by a vehicle on Agra-Lucknow Expressway

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Tue, 28 Jul 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Labourer killed after being hit by a vehicle on Agra-Lucknow Expressway
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार की देर रात आगरा से लौट रहे युवक को उसकी ससुराल के पास ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम और पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सकरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात 12.50 बजे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे सुरक्षा अधिकारी व सकरावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी सौरिख पहुंचाया गया। घायल के पास मिले आधार कार्ड, मोबाइल और सामान के आधार पर उसकी पहचान औरैया जिले के ऐरवा कटरा अंतर्गत ग्राम बीलपुर बढ़िन निवासी संजू कुमार (30) के रूप में हुई। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक थी।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों ने जब मोबाइल के जरिए परिजन से संपर्क किया, तो सकरावा क्षेत्र के ग्राम डडौनी निवासी उसकी सास शीला देवी ने बताया कि संजू आगरा से लौट रहा था और अपनी ससुराल के पास एक्सप्रेसवे पर उतरा था। सूचना मिलते ही सास शीला देवी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गईं। सीएचसी सौरिख में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने संजू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संजू पत्नी रूबी देवी के साथ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed