{"_id":"6a7e0b270efe12f7c80ad7d5","slug":"lekhpals-strike-called-off-kannauj-news-c-214-1-knj1006-154293-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लेखपालों की हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लेखपालों की हड़ताल समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में लेखपाल के खिलाफ न्यायालय में दायर याचिका के विरोध में शुरू हुई लेखपालों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद लेखपाल संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।
लेखपाल संघ ने 11 अगस्त को प्रदर्शन करते हुए हड़ताल शुरू की थी। संघ का आरोप था कि न्यायालय में दायर याचिका के कारण संबंधित लेखपाल के साथ अन्याय हो रहा है। इसको लेकर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। वार्ता के बाद मामले का समाधान निकलने पर लेखपाल संघ ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। तहसील अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि वादी पक्ष ने न्यायालय में मामले में आगे कोई कार्रवाई न करने की बात कही, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है।उन्होंने बताया कि शुक्रवार से सभी लेखपाल नियमित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।