फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Obtained a fraudulent succession certificate by listing two wives for the deceased husband.

Kannauj News: मृतक पति की दो पत्नी दर्शाकर बनवाई फर्जी विरासत

Thu, 13 Aug 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Obtained a fraudulent succession certificate by listing two wives for the deceased husband.
छिबरामऊ। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में जमीन खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और फर्जी तरीके से विरासत दर्ज कराने का गंभीर मामला गुरुवार को सामने आया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, छिबरामऊ के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरौली निवासी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव की महिला बीना सिंह पत्नी स्व. धर्मेंद्र सिंह से मौजा खरौली स्थित भूमि का सौदा किया था। इसके एवज में दो मई 2025 को छिबरामऊ तहसील परिसर में बैनामा कराने के लिए आवेदन किया और चार 4.85 लाख बीना को अदा कर दिए थे। आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद बीना सिंह ने बैनामा का पंजीकरण कराने में लगातार टाल-मटोल करने लगे। बाद में बीना देवी ने अपने घर में काम करने वाली महिला चंदा देवी को साथ मिलाकर एक साजिश के तहत तहसीलदार छिबरामऊ न्यायालय को गुमराह करते हुए मृतक धर्मेंद्र सिंह की दो जीवित पत्नियां बीना सिंह व चंदा देवी दर्शाकर फर्जी विरासत दर्ज करा ली गई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed