फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Monitor the Kanwar Yatra round-the-clock using drones and CCTV: ADG

ड्रोन व सीसीटीवी से कांवड़ यात्रा की 24 घंटे करें निगरानी : एडीजी

Sat, 01 Aug 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Monitor the Kanwar Yatra round-the-clock using drones and CCTV: ADG
कन्नौज। सावन मास और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने शुक्रवार को जायजा लिया। महादेवी घाट पहुंचकर तैयारी का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार पुलिस व राजस्व अधिकारियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीजी ने कोतवाली सदर क्षेत्र के महादेवी घाट पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग, घाट क्षेत्र और आसपास की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी की निगरानी, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और ड्रोन व सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी की जाए।
विज्ञापन

यातायात को सुगम बनाने के लिए डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन कराने, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड को स्टैंडबाय रखने और स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों व दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही बैरिकेडिंग, रूट लाइट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। इस अवसर पर एडीजी और डीआईजी ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed