सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No water in four neighborhoods due to pipeline burst

Kannauj News: पाइप लाइन फटने से चार मोहल्लों में पानी नहीं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
No water in four neighborhoods due to pipeline burst
विज्ञापन
छिबरामऊ। इंदिरा आवास कॉलोनी में स्थित जल निगम की ओवरहेड टैंक (पानी की टंकी) की गीतापुरम फेज टू के पास मुख्य पाइप लाइन फट जाने के कारण चार मोहल्लों में पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। इन मोहल्लों की 10 हजार की आबादी पानी के संकट से जूझ रही है।



जल निगम के इस ओवरहेड टैंक से नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज, गनेश चौधरी, इब्राहिमगंज व बस्तीराम के अलावा इंदिरा आवास काॅलोनी में रोजाना सुबह और शाम एक-एक घंटे पानी की सप्लाई की जाती है। इस नियमित सप्लाई से इन घने बसे मोहल्लों के लोगों को पानी के लिए काफी बड़ी राहत मिलती थी। शनिवार को पाइप लाइन फटने के बाद से घरों के नल सूखे पड़े हैं, जिससे लोगों की सुबह और शाम की दिनचर्या बुरी तरह पटरी से उतर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच पानी न मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इन मोहल्लों में नगर पालिका के नलकूपों की भी सप्लाई पहुंचती है। इस ओवरहेड टैंक को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। पाइप लाइन फटने की जानकारी जल निगम को दे दी गई है। कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हुए है, सोमवार तक आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed