सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rumors of ban on purchase of gold jewelery dismissed

Kannauj News: सोने के आभूषणों की खरीद पर प्रतिबंध की अफवाहें खारिज की

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rumors of ban on purchase of gold jewelery dismissed
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रविवार को जिले में सोने के आभूषणों की खरीद पर प्रतिबंध की अफवाहों को खारिज की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन या सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक में इन भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की।

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों को फैलने नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि सोने के आभूषणों की खरीद पर रोक लगा दी गई है। वास्तविकता यह है कि सोने के आभूषणों की खरीद पर रोक नहीं है। सर्राफा व्यापारियों से ग्राहकों तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आमजन भ्रम का शिकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों से यह भी कहा गया कि जहां कहीं भ्रम की स्थिति हो, उसे आपसी संवाद से दूर किया जाए। प्रशासन और व्यापारी वर्ग मिलकर जनपद में सकारात्मक और विश्वासपूर्ण वातावरण बनाए रखें। सर्राफा कारोबारी वर्ग ने कहा कि वे देशहित में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील के साथ खड़े हैं। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री द्वारा केवल बुलियन और गोल्ड बार की खरीद को कुछ समय के लिए टालने की अपील की गई थी। सोने के आभूषणों की खरीद पर रोक नहीं लगाई गई है। बैठक में एसपी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय कुमार मिश्र और प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी भी मौजूद थे। उपायुक्त (जीएसटी) राजीव त्यागी और मोहम्मद नाजिम ने भी भाग लिया। सर्राफा व्यापारी राजेश शर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, राजीव दुबे, रामानंद वर्मा, अधिवक्ता संघ से निशंक जैन और पोषक पाठक भी बैठक में शामिल हुए।

---
विजय अध्यक्ष तो पंकज बने महामंत्री

इंदरगढ़। सराफा कारोबारियों की रविवार को बैठक हुई। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। एकजुटता के लिए सर्वसम्मति से एसोसिएशन का गठन कर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। बैठक में व्यापारियों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सर्वसम्मति से इंदरगढ़ सराफा एसोसिएशन का गठन किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें विजय शर्मा को अध्यक्ष, पंकज गुप्ता को महामंत्री एवं मनोज शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित व्यापारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में व्यापारियों का संगठित होना अति आवश्यक है। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed