सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sun's harsh attitude, mercury crosses 42 degrees

Kannauj News: सूर्य के तीखे तेवर, पारा 42 डिग्री पार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sun's harsh attitude, mercury crosses 42 degrees
विज्ञापन
कन्नौज। मई का महीना अब लोगों के लिए आफत बन गया है। सूरज के तीखे तेवरों ने इत्रगनरी को तपा दिया है। सुबह से ही आग उगलती धूप लोगों को घरों में कैद कर रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की बात कही है।

गर्मी का असर अब केवल दिन तक सीमित नहीं रह गया है। रात में भी गर्म हवा और उमस लोगों की नींद छीन रही हैं। कूलर और एसी भी राहत देने में बेअसर साबित हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ दिनों से शुरू हुई लू की स्थिति अभी और खतरनाक हो सकती है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅक्टर भी लोगों से दोपहर 12 से तीन बजे तक घरों में रहने, ज्यादा पानी पीने और सिर ढककर बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं। साथ ही शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए ओआरएस, नींबू पानी और ठंडे पेय लेने की सलाह दे रहे है। मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र कुमार के मुताबिक आने वाले दिनों में तपमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। बारिश के कुछ दिनों तक कोई आसार नहीं हैं।

बचाव के उपाय
-दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप में निकलने से बचें।
-हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें।
-ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ लें।
-धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें।
-बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed