सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pallavi created history by winning four gold medals

Kannauj News: पल्लवी ने चार स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pallavi created history by winning four gold medals
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने छह स्वर्ण, 39 रजत और आठ कांस्य पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता झांसी स्थित बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 20 से 22 फरवरी तक आयोजित हुई थी। छात्रा पल्लवी सोनी ने 100, 200, 400 और 1600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।
Trending Videos

कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रभंजन नामक इस प्रतियोगिता में कुल 52 पदक हासिल किए। युवा वर्ग में नितिन कुमार ने 1600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। फील्ड इवेंट्स में आकांक्षा यादव ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीता। तृप्ति ने 200 मीटर बालिका दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। सचिन यादव को 100 और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक मिले। अर्जित यादव ने 200 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया। छात्र एवं छात्राओं की रिले रेस टीम ने रजत पदक जीता। 400 मीटर बालक वर्ग में कॉलेज को कांस्य पदक मिला। सृष्टि गुप्ता ने शॉट पुट में कांस्य पदक जीता। जेवलिन थ्रो में टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। लॉन्ग जंप में रजत और गर्ल्स डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम स्पर्धाओं में कबड्डी, क्रिकेट और बैटमिंटन गर्ल्स टीम उपविजेता रहीं। स्पोर्ट्स हेड मुकुल सक्सेना का मार्गदर्शन इस सफलता में महत्वपूर्ण रहा। छात्र स्पोर्ट्स सेक्रेट्री मयंक सैनी और ईशा मोघा ने समन्वय की जिम्मेदारी संभाली। कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर मनोज कुमार शुक्ला ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed