{"_id":"69c579145cc54a9db902a406","slug":"patients-will-not-have-to-worry-about-oxygen-aseem-arun-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146613-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन के लिए मरीजों को नहीं होना पड़ेगा परेशान : असीम अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन के लिए मरीजों को नहीं होना पड़ेगा परेशान : असीम अरुण
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज मिलेगा। यह बात उन्होंने गुुरुवार को रक्त पृथक्करण इकाई और तरल ऑक्सीजन संयंत्र के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह में उनके साथ विधायक कैलाश राजपूत और जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे।
मंत्री ने बताया कि रक्त पृथक्करण इकाई के माध्यम से रक्त को अलग-अलग घटकों जैसे बिम्बाणु, प्लाज्मा और लाल रक्त कोशिकाओं में विभाजित किया जा सकेगा। इससे जरूरतमंद मरीजों को रक्त के विशिष्ट घटक मिल पाएंगे। तरल ऑक्सीजन संयंत्र शुरू होने से अस्पताल में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। अब आपात स्थितियों में भी तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा खासतौर पर श्वास संबंधी रोगों, गहन चिकित्सा इकाई और गंभीर मरीजों के इलाज में बड़ी राहत देगी।
विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में बना हृदय रोग अस्पताल भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि इन सुविधाओं के शुरू होने से आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप सिंह भी मौजूद थे।
Trending Videos