{"_id":"69c578554147c572e00f627d","slug":"youth-arrested-for-making-indecent-remarks-on-mainpuri-mp-kannauj-news-c-214-1-knj1006-146634-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मैनपुरी सांसद पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मैनपुरी सांसद पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव को लेकर व्हाट्सएप पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तहसीपुर गांव निवासी संदीप कटियार उर्फ महाराज सिंह ने पाहला गांव के आशीष कुमार की व्हाट्सएप स्टोरी पर डिंपल यादव की तस्वीर देखी थी। इसके बाद संदीप ने आशीष को व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर डिंपल यादव के लिए अभद्र टिप्पणी की। आशीष कुमार ने इस अभद्र टिप्पणी का स्क्रीनशॉट ले लिया।
इसके बाद सपा नेता अजय यादव, आदित्य यादव, पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, अजीत यादव, रजनीकांत पाल, विशाल यादव आदि ने पुलिस अधीक्षकसे मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने संदीप कटियार उर्फ महाराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजेगी।
Trending Videos