{"_id":"69c5788ba2b177c15006812f","slug":"the-board-has-asked-for-the-list-of-centers-for-the-je-and-lekhpal-recruitment-examination-kannauj-news-c-214-1-knj1006-146608-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बोर्ड ने जेई व लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए मांगी केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बोर्ड ने जेई व लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए मांगी केंद्रों की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अवर अभियंता (सिविल) और लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा मई में होगी। परीक्षा नियंत्रक ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर परीक्षा संबंधी तैयारी करने को कहा है। केंद्रों की 19 बिंदुओं पर सूचना मांगी है। केंद्रों की सूची आयोग को भेजने को कहा है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार अवर अभियंता (सिविल) की मुख्य परीक्षा तीन मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और लेखपाल भर्ती की लिखित मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं की तिथि आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र ने नौ मार्च को डीएम को पत्र भेजा है। इसमेंं कहा कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा संचालन के लिए तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि को मानदेय-पारिश्रमिक का भुगतान आयोग द्वारा किया जाता है। परीक्षा केंद्रों की सूची आयोग को उपलब्ध कराने को कहा है। परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संबंधित विद्यालयों को पत्र भेजकर सूचना मांगी है।
मानकों वाले ही बनाए जाएंगे केंद्र
जेई और लेखपाल परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है और परीक्षा मई 2026 में प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल उन्हीं विद्यालयों को केंद्र बनाया जाएगा जो सुरक्षा और सुविधाओं के मानकों पर खरे उतरेंगे।
वर्जन
परीक्षार्थियों को सुगम केंद्र उपलब्ध कराना और नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराना है। केंद्रों की अंतिम सूची फाइनल होने के बाद उसे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
- पप्पू सरोज, जिला विद्यालय निरीक्षक
Trending Videos