{"_id":"6a74d35a906e07749c0e5a9f","slug":"pilgrims-bus-fined-devotees-stage-a-road-blockade-kannauj-news-c-214-1-knj1005-153883-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीर्थ यात्रियों की बस का चालान,श्रद्धालुओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीर्थ यात्रियों की बस का चालान,श्रद्धालुओं ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। एक ओर सावन मास में कांवड़ियाें के लिए सरकार ने टोल टैक्स निशुल्क किए जाने के साथ ही उनकी सुरक्षा व सुविधा के लिए तमाम घोषणाएं कर रखी हैं। वहीं, अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह परिवहन विभाग ने तीर्थ भ्रमण पर निकले श्रद्धालुओं से भरी बस का 11 हजार रुपये का चालान कर दिया। चालान काटे जाने से आहत देवरिया के श्रद्धालुओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आधा किलोमीटर लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे एनएचएआई कर्मियों के समझाने पर 10 मिनट में यातायात बहाल हो सका।
देवरिया जिले के ग्राम नैनपुर निवासी बस चालक मजीद ने बताया कि सावन माह में हर साल की भांति इस बार भी 55 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे। झारखंड स्थित देवघर भगवान भोलेनाथ के बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करने गए थे। यह इकलौता ज्योतिर्लिंग है, जहां शक्तिपीठ भी है। उसके बाद मथुरा, आगरा, कन्नौज और अयोध्या के धार्मिक स्थलों का दर्शन कर बस से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि सुबह 7.30 बजे सिकंदरपुर स्थित एक होटल के समीप श्रद्धालुओं की बस पहुंची। तभी सिकंदरपुर के पास एक सफेद रंग की बोलेरो में सवार लोगों ने उनकी बस को अचानक रुकवाया। बिना किसी बातचीत या पूछताछ के सीधे गाड़ी की फोटो खींची और 14 हजार रुपये का चालान काट दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से नाराज श्रद्धालुओं ने बस सड़क पर आड़ी-तिरछी खड़ी कर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गया। हाईवे पर जाम की खबर मिलते ही एनएचएआई के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को समझाया। तब कहीं 10 मिनट बाद श्रद्धालुओं को शांत कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई जा सकी।
वर्जन
50 सवारियों का परमिट, 70 से अधिक थीं सवार
बस में 50 सवारियों को बिठाने का परमिट जारी था, जबकि बस में 70 से अधिक सवारियों बैठी हुई थी। सभी से 12-1200 रुपये वसूल किए गए थे। चालक व गाड़ी के अभिलेख चेक किए जाने के बाद ही परमिट शर्तों के उल्लंघन में बस का चालान किया गया था। चालान कटने के बाद किसी तरह की बात नहीं हुई थी। बाद में किसी युवक ने यात्रियों को भड़का दिया और वीडियो बना लिए। 14 हजार का चालान कटने का आरोप गलत है, 11 हजार रुपये का चालान काटा गया था। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन आरोही के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
-सुनीता सैनी, यात्री एवं माल कर अधिकारी