सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police seized a pickup loaded with neem wood.

Kannauj News: पुलिस ने नीम की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police seized a pickup loaded with neem wood.
फोटो :16: थाना परिसर में खड़ा नीम की लकड़ी से भरा लोडर। संवाद
विज्ञापन
ठठिया। क्षेत्र के कुढिना गांव में रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोककर जांच की। तलाशी लेने पर वाहन में प्रतिबंधित नीम की लकड़ी भरी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया।
Trending Videos


उमर्दा क्षेत्र के लकड़ी लादकर पिकअप आ रही थी जिसे ठठिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी संजीव कुमार ने वन विभाग को सूचना दी। सोमवार दोपहर वन विभाग की टीम थाना पहुंची और लकड़ी से भरी पिकअप को कब्जे में लेकर कन्नौज ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग दरोगा प्रमोद कुमार ने बताया कि विधिक कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया जाएगा। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed