फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pranab secured the 10th rank in the LT Grade recruitment exam.

Kannauj News: प्रणब ने एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा में हासिल की 10वीं रैंक

Thu, 30 Jul 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pranab secured the 10th rank in the LT Grade recruitment exam.
छिबरामऊ। वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कुमार दीक्षित के पुत्र प्रणब दीक्षित का चयन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित राजकीय इंटर कॉलेजों की एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा में हुआ है। प्रणब ने विज्ञान विषय में पूरे प्रदेश में 10वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता दर्ज की है। आयोग द्वारा परिणाम और मेरिट सूची जारी होते ही उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

बता दें कि प्रणब दीक्षित की प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा छिबरामऊ स्थित सुभाष अकादमी से हुई है, जहां उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थीं। पढ़ाई में शुरुआत से ही अव्वल रहने वाले प्रणब वर्तमान में केंद्रीय उपक्रम नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड गुना, मध्य प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नौकरी के साथ-साथ अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने यह शानदार सफलता हासिल की है। अपनी इस उपलब्धि पर प्रणब दीक्षित ने कहा कि यह सफलता उनके माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के सही मार्गदर्शन और निरंतर कड़ी मेहनत का परिणाम है। बेटे की सफलता पर अधिवक्ता अनूप कुमार दीक्षित व उनकी पत्नी सीमा दीक्षित समेत अन्य परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed