{"_id":"6a820358b2ad838d3d0b16d9","slug":"preparations-underway-to-connect-the-perfume-park-to-the-expressway-kannauj-news-c-214-1-knj1007-154419-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इत्र पार्क को एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इत्र पार्क को एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। इत्र पार्क के विकास और यहां निवेश करने वाले उद्यमियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यूपीसीडा ने कवायद तेज कर दी है। स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ से दिल्ली जाते समय यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.बलकार सिंह ने इत्र पार्क का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान पार्क को निवेशक-अनुकूल बनाने और लंबित समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान इत्र पार्क के आसपास फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इसके लिए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को गति मिलने की उम्मीद है। पार्क में स्थापित और प्रस्तावित औद्योगिक इकाइयों को गैस आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए एचपीसीएल के प्रतिनिधियों के साथ डीएम की अध्यक्षता में बैठक कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में गैस आपूर्ति की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
गेट नंबर दो के पास विकसित होंगी जनसुविधाएं
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नजदीक स्थित गेट नंबर दो के आसपास पेट्रोल पंप, होटल, स्टूडियो एवं वन बीएचके आवासीय इकाइयां, फूड प्लाजा समेत अन्य जनसुविधाओं के लिए भूमि आरक्षित करने का प्रस्ताव है। इससे पार्क में आने वाले निवेशकों, श्रमिकों और आगंतुकों को सुविधाएं मिल सकेंगी। यूपीसीडा ने इत्र पार्क को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने के लिए यूपीईडा से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू करने को कहा है। साथ ही पार्क के आंतरिक मार्गों और आधारभूत सुविधाओं के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रजिस्ट्री, नक्शा और फायर एनओसी की दिक्कत दूर होगी
समीक्षा के दौरान उद्यमियों की ओर से रजिस्ट्री में परेशानी, नक्शा पास कराने में लगने वाले अधिक समय और फायर सेफ्टी एनओसी हासिल करने में आ रही दिक्कतों का मुद्दा भी सामने आया। यूपीसीडा ने इन समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं।ताकि उद्यमियों को निवेश और उद्योग संचालन में अनावश्यक परेशानी न हो। इसके अलावा इत्र पार्क के मानचित्र में संशोधन कर गेट नंबर दो के पास रिटेल म्यूजियम को स्थानांतरित करने तथा आवंटियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अधिकारियों को सभी बिंदुओं पर कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। भविष्य में वह दोबारा इत्र पार्क का निरीक्षण करेंगे।