फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Collision involving a car, bicycle, and motorcycle while avoiding waterlogging; four injured.

Kannauj News: जलभराव से बचने में कार, साइकिल व बाइक में टक्कर, चार घायल

Mon, 17 Aug 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Collision involving a car, bicycle, and motorcycle while avoiding waterlogging; four injured.
कन्नौज। सड़क पर जलभराव से बचने के लिए रविवार को कार, साइकिल व बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसे में साइकिल व बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं मौका पाकर कार चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के तिर्वा रोड नसरापुर स्थित निजी अस्पताल के पास जलनिकासी की व्यवस्था ठीक न होने के चलते आधी सड़क पर पानी भरा रहता है। शाम छह बजे इसी जलभराव से बचने में एक ही दिशा में जा रही कार, साइकिल व बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार झारखंड निवासी संतोष प्रजापति (32), हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के चौधरियापुर निवासी आशिक (30) व साइकिल सवार सदर कोतवाली के रितुकला निवासी सैदुल (55) तथा तिर्वा के ग्राम जसपुरापुर सरैया निवासी राहुल (22) घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया7 घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने चारों की हालत को गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed