{"_id":"6a82032711103f6dd3083324","slug":"young-mans-body-found-hanging-from-a-noose-in-a-room-at-home-kannauj-news-c-214-1-knj1007-154420-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में रविवार देर शाम एक युवक का शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की मर्च्यूरी में रखवा दिया।
गांव निवासी राजेंद्र बंजारा(35) प्रतापगढ़ में रहकर कपड़े की फेरी का काम करता था। कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। घटना के समय उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। इस कारण वह घर पर अकेला था। राजेंद्र ने कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक घर से कोई हलचल न होने पर पड़ोस में रहने वाले युवक की बकरी उनके घर के बरामदे में चली गई। बकरी को लेने पहुंचे पड़ोसी की नजर खिड़की से कमरे के अंदर पड़ी तो वह सन्न रह गया। उसने देखा कि राजेंद्र का शव फंदे से लटक रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान बाजार गए उनके बड़े भाई आदिराम भी घर लौट आए। पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाने के बाद आदिराम की इत्तेफाकिया सूचना दर्ज कर शव को मर्च्यूरी में रखवा दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी पहलुओं की जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।