फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Incident in Karmullapur village, Chhibramau Samvad News Agency

Kannauj News: चार युवतियों समेत पांच को पीटा, सात पर प्राथमिकी

Mon, 17 Aug 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Incident in Karmullapur village, Chhibramau

Samvad News Agency
छिबरामऊ के करमुल्लापुर गांव का मामला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

छिबरामऊ। दरवाजे के सामने बच्चे को शौच कराने का विरोध करने पर दबंगों ने एक ही परिवार की चार युवतियों समेत पांच लोगों को लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को दंपती समेत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर निवासी गोविंद ने बताया कि 10 अगस्त की सुबह आठ बजे पत्नी ललिता ने गांव की ही अर्चना पत्नी सुधीर को बेटे को दरवाजे के सामने शौच कराने से मना किया। इस पर अर्चना आक्रोशित होकर गालीगलौज करने लगी। देखते ही देखते अर्चना के परिवार के चंद्रभान, सुधीर, नीलेश, रिया, रोली और सुभाष भी मौके पर पहुंच गए और ललिता से अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख जब गोविंद के भाई शेर सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद घर से बाहर निकलकर बचाने आईं गोविंद की बेटियों सोनम, सोनी, आराध्या और दीक्षा को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed