सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Raid in ARTO office, brokers fled with files

Kannauj News: एआरटीओ दफ्तर में छापा, फाइलें समेट कर भागे दलाल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Raid in ARTO office, brokers fled with files
विज्ञापन
कन्नौज। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीओ ने बुधवार को एआरटीओ दफ्तर में छापा मारा। कार्यालय के बाहर दुकान खोले एजेंट अधिकारियों का सख्त रुख देखकर भयभीत हो गए और फाइलें समेटकर भाग गए। अधिकतर दुकानदार मौका पाकर दुकानें बंद कर इधर-उधर फरार हो गए। वहीं, पूछताछ करने पर टाल मटोल करते रहे। कार्रवाई के बाद अधिकतर दुकानों के शटर नहीं खुले लेकिन पर एजेंटों ने इधर-उधर बैठकर काम किया।
Trending Videos


एआरटीओ कार्यालय में एजेंटों की बढ़ती दखलंदाजी से संबंधित समाचार को अमर उजाला ने 20 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। डीएम के निर्देश पर दोपहर बाद एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली व सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने दलबल के साथ छापा मारा। इस दौरान कार्यालय के प्रमुख पटलों पर पहुंचकर पूछताछ की। कार्यालय केे बाहर खुली दुकानों पर जाकर दुकानदारों से जानकारी ली और अभिलेख चेक किए। कार्रवाई से दुकानदारों में हडकंप मच गया। कई दुकानदार भय के चलते दुकान का शटर गिराकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन कार्यालय के बाहर नियमित खुलने वाली अधिकतर दुकानें बंद रहीं। हालांकि एजेंटों ने दुकान छोड़कर इधर-उधर बैठकर काम किया, लेकिन उनके चेहरे पर भय नजर आया। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं, जिस पर जांच के लिए एसडीएम सदर व सीओ को भेजा गया था। यदि वहां अनियमितताएं पाईं जाएंगी तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
पटलों से दस्तावेज जब्त किए
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के पटलों पर छापामारी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज मिलने की खबर है। एसडीएम द्वारा संदिग्ध दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed