फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Take Lohia's ideas to the masses.

Kannauj News: लोहिया को विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं

Wed, 05 Aug 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Take Lohia's ideas to the masses.
कन्नौज। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता और छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को सपा कार्यालय में मनाई गई। सभा में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में हुआ जबकि संचालन आनंद बाबू यादव ने किया।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने अपना पूरा जीवन समाजवाद, सामाजिक न्याय और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, यश कुमार दोहरे, राजेंद्र सिंह यादव, राजेश यादव, विनोद यादव, राकेश कटियार, कमलेश कटियार, आदि मौजूद रहे। सभा के अंत में सभी ने पंडित जनेश्वर मिश्र के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed