सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The family of a contract worker will get financial assistance of Rs 10 lakh

Kannauj News: संविदा कर्मी के परिवार को मिलेगी 10 लाख की आर्थिक सहायता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The family of a contract worker will get financial assistance of Rs 10 lakh
विज्ञापन
कन्नौज। गुरसहायगंज स्थित उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते समय संविदा कर्मी की मौत हो गई थी। इस पर परिजन ने हंगामा करते हुए मार्ग जाम कर दिया था। कर्मी के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही परिवार के एक सदस्य को कार्यदायी संस्था की ओर से संविदा पर नौकरी दी जाएगी।

गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम लाड़पुर निवासी शिव सागर उर्फ सरमू संविदा लाइनमैन थे। रविवार को बिजली उपकेंद्र के पास ट्रांसफार्मर का फ्यूज निकालते समय करंट लगने से शिव सागर की मौत हो गई थी। घटना से नाराज परिजन तिर्वा मार्ग पर जाम लगा दिया था। इस दाैरान परिजन मुआवजा और कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बिजली निगम और संविदा कर्मी के परिजन के बीच वार्ता हुई जिसमें बिजली निगम ने परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को कार्यदायी संस्था की ओर से संविदा पर नौकरी, परिवार को ईपीएफ एवं अन्य देयकों का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा। दो बच्चों को बाल सेवा योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed