{"_id":"69e51a597caa3de4c606c015","slug":"the-hottest-sunday-of-the-season-the-mercury-crossed-42-degrees-kannauj-news-c-214-1-knj1006-147846-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सीजन का सबसे गर्म रविवार, 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सीजन का सबसे गर्म रविवार, 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी में इस सीजन का सबसे कष्टदायक दिन रविवार रहा। आसमान से चटक धूप और गर्म हवाओं (लू) ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। भीषण गर्मी और लू के कारण दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहा। जिले के मुख्य बाजारों में अघोषित कर्फ्यू जैसा मंजर दिखा। राहगीरों के लिए गर्म हवा के थपेड़े असहनीय थे। दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर चलना चुनौती भरा लगा।
गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया। शहर में गन्ने के रस, बेल शरबत और लस्सी की दुकानों पर भीड़ दिखी। लोग तरबूज और खरबूजे जैसे मौसमी फलों की भी खूब खरीदारी कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग पेड़ों की छांव और नलकूपों पर नहाकर गर्मी से बचने की कोशिश करते दिखे। गर्मी के कहर के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने और ट्रिपिंग की समस्या रही।
उसम भरी गर्मी में पंखे और कूलर भी काम नहीं कर पाए, जिससे लोग पसीने से तर-बतर दिखे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने लू से बचाव के लिए लोगों को अलर्ट किया है। उन्होंने खाली पेट बाहर न निकलने, ज्यादा पानी पीने और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम विभाग ने राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं। इससे साफ है कि लोगों को अभी कुछ और दिन इस भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
-- -
पांच दिनों का तापमान
दिन अधितकम तापमान न्यूनतम तापमान
14 अप्रैल 37 डिग्री 23 डिग्री
15 अप्रैल 39 डिग्री 24 डिग्री
16 अप्रैल 38 डिग्री 23 डिग्री
17 अप्रैल 39 डिग्री 23.4 डिग्री
18 अप्रैल 40 डिग्री 24 डिग्री
19 अप्रैल 42.5 डिग्री 25 डिग्री
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम विभाग ने राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं, जिससे साफ है कि लोगों को अभी कुछ और दिन इस तपिश का सामना करना पड़ेगा।
- डॉ. अमरेंद्र कुमार, मौसम वैज्ञानिक
Trending Videos