सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The Minister of State inspected the Amrit Sarovar and saw the progress.

Kannauj News: राज्यमंत्री ने अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर प्रगति देखी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State inspected the Amrit Sarovar and saw the progress.
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में करीब 11 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तीन अमृत सरोवरों का समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने निरीक्षण किया। उन्होंने सरोबरों के आसपास स्वच्छता, सुंदरीकरण व पौधारोपण के निर्देश दिए।

समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने सोमवार को तिर्वा रोड स्थित धीरा ताल, वन विभाग के समीप स्थित सरोवर व कलक्ट्रेट स्थित तालाब के सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय से पूरे किए जाएं। कहा कि अमृत सरोवर योजना जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है जिससे भूजल स्तर सुधारने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। सरोवरों के आसपास स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं पौधरोपण पर भी विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। इस अवसर पर विवेक पाठक, अवधेश राठौर, भानुप्रताप सिंह, रामप्रकाश अरुण, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडेय समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed