फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck runs over pedestrian walking along the roadside.

Kannauj News: सड़क किनारे जा रहे राहगीर ट्रक ने कुचला

Thu, 16 Jul 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Truck runs over pedestrian walking along the roadside.
प्रेमपुर (कन्नौज)। छिबरामऊ-बेवर मार्ग पर गुरुवार सुबह प्रेमपुर स्थित मैदा मिल के सामने तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड से टकराने के बाद पलट गया। पलटने से पहले ट्रक ने सड़क किनारे जा रहा एक अज्ञात युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसारसुबह ट्रक (एचआर-38वाई-5033) छिबरामऊ से बेवर जा रहा था। प्रेमपुर स्थित मैदा मिल के सामने अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड से टकराया और फिर पलट गया। पलटने से पहले ट्रक ने सड़क किनारे जा रहा एक अज्ञात युवक को कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां शव की शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक मालिक से मोबाइल पर संपर्क किया। मालिक ने चालक की पहचान अवध पाल पुत्र राकेश सिंह, निवासी ग्राम नगला पाल, विराहमपुर पिलखना, फर्रुखाबाद के रूप में बताई। हालांकि हादसे के बाद चालक मौके पर नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed