फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth's body found inside car; wails of grief from family members.

Kannauj News: कार के अंदर मिला युवक का शव, परिजनों में चीख-पुकार

Thu, 16 Jul 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found inside car; wails of grief from family members.
सौरिख। कार में युवक का शव मिलने से गुरुवार को इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार माह पहले ही युवक की शादी हुई थी। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सकरावा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर रोड पर एक कार काफी देर से संदिग्ध हालात में सड़क के किनारे खड़ी थी। लोगों ने जब कार के पास जाकर देखा तो एक युवक पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाजा खोलकर देखा तो युवक को मृत अवस्था में पाया। कार नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम लुहन्ना निवासी नागेंद्र यादव (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे नागेंद्र घर से ससुराल सकरावा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव जाने की बात कहकर निकला था। सकरावा थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहंदी छूटने से पहले छूटा पति का हाथ

नागेंद्र की मौत की खबर ने नई-नवेली दुल्हन की दुनिया उजाड़ दी। परिजनों के अनुसार नागेंद्र की शादी चार महीने पहले ही रूबी के साथ हुई थी। अभी हाथों की मेहंदी का रंग भी ठीक से नहीं छूटा था कि पति का साथ हमेशा के लिए छूट गया। मां राधा देवी और पत्नी रूबी का रो-रोकर बुरा हाल है। नागेंद्र खेती-बाड़ी करता था। उसके पिता शिवरतन यादव भी किसान हैं। मृतक का बड़ा भाई सुधांशु यादव पुलिस विभाग में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed