फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Student commits suicide by jumping in front of a train he had left home after a dispute

Kannauj: ट्रेन के आगे कूदकर की छात्र ने की खुदकुशी, घर से चल रहा था नाराज, संघर्षों भरा था जीवन, परिजन बेहाल

Fri, 17 Jul 2026 11:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 17 Jul 2026 11:42 AM IST
सार

Kannauj News: गुरसहायगंज में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बचपन में बिजली के हादसे में अपना हाथ गंवाने वाले और जीवन के कठिन संघर्षों से गुजरने वाले इस छात्र की असमय मौत से परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन
Kannauj Student commits suicide by jumping in front of a train he had left home after a dispute
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में एक 19 वर्षीय छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार देर रात हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी रामाश्रम के गांव भुडहा निवासी रजनेश दिवाकर गुरुवार शाम करीब चार बजे किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गया था। वह गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा और काफी देर तक वहीं बैठा रहा। देर रात करीब 10:01 बजे फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 54158 के सामने वह अचानक आ गया।

विज्ञापन





असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में
ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे कर्मियों ने तुरंत कन्नौज जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। रजनेश बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था और पढ़ाई में काफी रुचि रखता था। वह अपने तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

पुराना हादसा और संघर्ष
रजनेश का जीवन पहले भी एक बड़े हादसे से गुजर चुका था। वर्ष 2016 में गांव में पानी की टंकी निर्माण के दौरान वह बाउंड्री पर चढ़ गया था। उसी समय बिजली ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से उसका दायां हाथ काटना पड़ा था। हादसे के दौरान बिजली का तार पेट पर गिरने से उसकी आंतें भी बाहर आ गई थीं। गंभीर हालत में कानपुर और लखनऊ में लंबे उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहा था।

विज्ञापन

पुलिस जांच और पारिवारिक स्थिति
कन्नौज जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिवार ने बताया कि रजनेश पढ़ाई में होशियार था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed