फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck drags cyclist for 10 metres on Kanpur-Jhansi Highway, labourer dies; driver caught by locals

Jalaun: दिल्ली से लाया था खुशियां, हाईवे पर काल बनकर आया ट्रक; 10 मीटर तक घसीटा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Fri, 17 Jul 2026 07:30 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 17 Jul 2026 07:30 PM IST
सार

Jalaun News: झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर आटा बस स्टैंड के पास शुक्रवार शाम सड़क पार कर रहे साइकिल सवार मजदूर की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला, लेकिन स्थानीय लोगों ने बाइक से पीछा कर चालक और हेल्पर समेत ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Truck drags cyclist for 10 metres on Kanpur-Jhansi Highway, labourer dies; driver caught by locals
मजदूर की दर्दनाक मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

आटा बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रहे एक साइकिल सवार मजदूर को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक युवक को करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को स्थानीय ग्रामीणों ने अदम्य साहस दिखाते हुए बाइकों से पीछा कर चालक और हेल्पर समेत दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

आज ही दिल्ली से आया था घर, शाम को काल बनकर आया ट्रक

जानकारी के मुताबिक, आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आटा गांव का रहने वाला विपिन कुमार (30) पुत्र विनोद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह शुक्रवार को ही दिल्ली से कमाकर अपने गांव आटा लौटा था, जिससे परिवार के लोग बेहद खुश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Truck drags cyclist for 10 metres on Kanpur-Jhansi Highway, labourer dies; driver caught by locals
मजदूर की दर्दनाक मौत - फोटो : amar ujala

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम को विपिन किसी घरेलू काम से अपनी साइकिल लेकर आटा बस स्टैंड गया था। शाम को जब वह काम निपटाकर वापस साइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी हाईवे पार करते समय कानपुर की ओर जा रहे एक अनियंत्रित और अत्यधिक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ने टक्कर मारने के बाद भी ब्रेक नहीं लगाया। ट्रक विपिन और उसकी साइकिल को करीब 10 मीटर तक हाईवे पर घसीटता चला गया। इस खौफनाक मंजर को देखकर हाईवे पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। गंभीर चोटें आने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण विपिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक ने भागने के इरादे से ट्रक की रफ्तार और बढ़ा दी। लेकिन बस स्टैंड पर मौजूद स्थानीय युवकों और ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी। ग्रामीणों ने तुरंत अपनी बाइकों से भाग रहे ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया।

Truck drags cyclist for 10 metres on Kanpur-Jhansi Highway, labourer dies; driver caught by locals
मजदूर की दर्दनाक मौत - फोटो : amar ujala

करीब कुछ दूरी पर जाकर ग्रामीणों ने ट्रक को आगे से घेरकर रोक लिया और केबिन में बैठे चालक व हेल्पर को नीचे उतारकर बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक और दोनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, हाईवे पर लगा जाम

हादसे की खबर मिलते ही बस स्टैंड क्षेत्र में भारी अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। विपिन अपने पिता विनोद का सबसे बड़ा बेटा था और वही दिल्ली में मजदूरी करके पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पीछे पत्नी संजना और दो छोटी-छोटी बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

इस दुखद घटना के विरोध में और मुआवजे की मांग को लेकर कुछ देर के लिए हाईवे पर लोगों का गुस्सा भड़का, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, मौके पर पहुंचे आटा थाना प्रभारी ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed