फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape case accused found hanging from tree in Kanpur Dehat, police probe underway

Kanpur: दुष्कर्म के आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, दो दिन पहले ही युवती ने दर्ज कराई थी FIR

Fri, 17 Jul 2026 06:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 17 Jul 2026 06:48 PM IST
सार

Kanpur Dehat: रसूलाबाद थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में नामजद एक आरोपी का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर ढाक के पेड़ से गमछे के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Rape case accused found hanging from tree in Kanpur Dehat, police probe underway
मृतक अरविंद सिंह उर्फ नन्हें - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुष्कर्म के एक आरोपी का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। आरोपी युवक का शव मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

विशेष बात यह है कि महज दो दिन पहले ही गांव की एक युवती ने इस युवक के खिलाफ रसूलाबाद थाने में दुष्कर्म करने और गर्भवती करने का गंभीर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाक के पेड़ पर गमछे के फंदे से झूलती मिली लाश

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित खेतों की तरफ एक पेड़ पर युवक की लाश लटकती देखी। मृतक की शिनाख्त गांव के ही अरविंद सिंह उर्फ नन्हें के रूप में हुई।

विज्ञापन

Rape case accused found hanging from tree in Kanpur Dehat, police probe underway
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

अरविंद का शव ढाक के पेड़ पर उसके ही गमछे के फंदे के सहारे लटक रहा था। खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना अरविंद के परिवार वालों और रसूलाबाद थाना पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बुधवार को दर्ज हुई थी दुष्कर्म और गर्भवती करने की FIR

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इसी गांव की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने बीते बुधवार को रसूलाबाद थाने पहुंचकर अरविंद सिंह उर्फ नन्हें के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी। युवती का आरोप था कि अरविंद ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को ही आरोपी अरविंद के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। इसी बीच शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद हो गया।

फॉरेंसिक टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम को भी बुला लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और शव के आस-पास से बारीकी से भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

दूसरी तरफ, अरविंद के परिजनों ने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। परिजनों का आरोप है कि अरविंद ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई है (यानी उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है)। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

थानाध्यक्ष रसूलाबाद एसएन सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी अरविंद उर्फ नन्हें का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा भरा है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने कुछ आशंकाएं जताई हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। पीएम रिपोर्ट और परिजनों से मिलने वाली लिखित तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed