फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two women injured in a clash following a dispute between two groups.

Kannauj News: दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट, दो महिलाएं घायल

Thu, 06 Aug 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two women injured in a clash following a dispute between two groups.
विशुनगढ़। विवाद को लेकर गुरुवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कस्बे के चुन्नीगंज चौराहा निवासी अजीता बेगम ने बताया कि देवर मुकीम अहमद ने घर की छत पर आरओ का फिल्टर लगा रखा है। इससे पानी पूरी छत पर टपकता रहता है। साथ ही बिजली के तार भी खुले पड़े हैं। दोपहर में विरोध करने पर वह गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। परिवार के अन्य लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरे पक्ष से फरजाना ने बताया कि 12 बजे पुराने विवाद को लेकर मुकीम अहमद, अजीता बेगम तथा सायरा बेगम ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर इन लोगों ने उसके साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed