{"_id":"69ceb588400d67de2d0446b3","slug":"vehicle-collides-with-police-jeep-two-constables-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146958-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वाहन ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, दो सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वाहन ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, दो सिपाही घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम हुसेपुर के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन ने गश्त कर रही पुलिस जीप में टक्कर मार दी। हादसे में जीप में सवार दो सिपाही घायल हो गए। घायल सिपाहियों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां पर एक सिपाही की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सौरिख थाने में तैनात सिपाही रवींद्र कुमार और दिलीप कुमार जीप से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रहे थे। ग्राम हुसेपुर के निकट पीली पट्टी पर खड़े ट्रकों को सिपाही हटवा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। हादसे पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया।
वहां प्राथमिक इलाज के बाद सिपाही दिलीप की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त जीप को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा तक लाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।अज्ञात वाहन के खिलाफ घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos