सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A man carrying a reward of 15,000 rupees, absconding in a robbery case, was arrested.

Kanpur News: लूट के मामले में फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 11 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A man carrying a reward of 15,000 rupees, absconding in a robbery case, was arrested.
विज्ञापन
शिवली। सर्राफ से लूट कर फरार चल रहे 15 हजार के इनामी आरोपी को शिवली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
Trending Videos

शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम बलुवापुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू नौ जनवरी को भाऊपुर स्थित अपनी सर्राफ की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में भीखर गांव के पास साढ़े चार बजे के करीब दो मोटर साइकिल पर सवार बदमाशाें ने सोने-चांदी के आभूषण से भरे बैग को लूट लिया था। इसमें 25 हजार की नकदी भी शामिल थी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जाहिद निवासी सत्तेश्वर औरैया, रिहान निवासी शक्ती तालाब तकिया थाना कोतवाली औरैया, अरमान उर्फ अम्मू निवासी ग्राम समरथपुर थाना कोतवाली औरैया, एक अन्य का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने दो आरोपी जाहिद व रिहान को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है। जबकि अरमान फरार चल रहा था। उसके ऊपर 15 हजार का इनाम रखा गया था। गुरुवार को पुलिस ने अरमान को शिवली थाना क्षेत्र के मैथा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed