सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reuna Village Emerges as Cyber Fraud Hub in Kanpur, Police Intensifies Crackdown

कानपुर: जामताड़ा बना रेउना गांव, फिर पहुंची पुलिस, साइबर ठगी नेटवर्क के 20 गिरफ्तार, 17 की तलाश तेज

Prasoon Shukla प्रसून शुक्ला
Updated Fri, 10 Apr 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र का रेउना गांव अब साइबर ठगी के बड़े केंद्र के रूप में सामने आया है। लगातार बढ़ रही ठगी की घटनाओं के बीच कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर गांव में पहुंचकर नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी, जिससे पूरे इलाके में फिर सन्नाटा पसर गया।

Reuna Village Emerges as Cyber Fraud Hub in Kanpur, Police Intensifies Crackdown
गाँव में जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इससे पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव को चारों ओर से घेर लिया था। करीब 17 गाड़ियों में सवार 70 पुलिसकर्मियों ने एक साथ दबिश देकर कई स्थानों की तलाशी ली थी। इस कार्रवाई में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 17 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि गांव के कई युवक संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़े हुए थे। ये युवक पहले दक्षिण भारत के राज्यों, खासकर तमिलनाडु की एक मिल में काम करते थे, जहां उन्होंने साइबर ठगी के तरीके सीखे। इसके बाद गांव लौटकर इन्होंने खेतों में अड्डा बनाकर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। 

Trending Videos

 

Reuna Village Emerges as Cyber Fraud Hub in Kanpur, Police Intensifies Crackdown
गांव के कच्चे मकान में बना चूल्हा - फोटो : amar ujala

इससे पहले बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव को चारों ओर से घेर लिया था। करीब 17 गाड़ियों में सवार 70 पुलिसकर्मियों ने एक साथ दबिश देकर कई स्थानों की तलाशी ली थी। इस कार्रवाई में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 17 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि गांव के कई युवक संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़े हुए थे। ये युवक पहले दक्षिण भारत के राज्यों, खासकर तमिलनाडु की एक मिल में काम करते थे, जहां उन्होंने साइबर ठगी के तरीके सीखे। इसके बाद गांव लौटकर इन्होंने खेतों में अड्डा बनाकर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed