सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A spark from wires set a dry tree on fire, burning 10 vehicles parked outside the Jainpur outpost.

Kanpur News: तारों की चिंगारी से सूखे पेड़ में लगी आग, जैनपुर चौकी के बाहर खड़े 10 वाहन जले

संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 04 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
A spark from wires set a dry tree on fire, burning 10 vehicles parked outside the Jainpur outpost.
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के जैनपुर पुलिस चौकी के बाहर सूखे यूकेलिप्टस के पेड़ में रविवार दोपहर तारों की चिंगारी से आग लग गई। चौकी के बाहर सड़क किनारे खड़े मुकदमाती वाहन चपेट में आ गए। सूचना पर दो फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी पहुंचे। पानी की बौछार कर आग बुझाई। इससे पहले ऑटो, वैन समेत 10 वाहन जल गए।
Trending Videos

जैनपुर पुलिस चौकी के करीब से हाईवे किनारे अकबरपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन निकली है। यूकेलिप्टस के सूखे पेड़ में लोहे के कीले लगाकर तार बंधे थे। रविवार दोपहर में करीब एक बजे हवा संग तारों से निकली चिंगारी से सूखे पेड़ में आग लग गई। चिंगारी नीचे खड़े मुकदमाती वाहनों पर आकर गिरी तो वाहन धू-धू कर जलने लगे। पुलिस चौकी से कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। करीब 1:20 बजे दो फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। पानी की बौछार कर वाहनों और जलते सूखे पेड़ों की आग बुझाई गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। सूखे पेड़ में हाईटेंशन लाइन के तारों को कीलों से बांधा गया था। वहां स्पार्किंग होने से पहले सूखे पेड़ में आग लगी। इसके बाद चिंगारी गिरने से वाहन जलने लगे। आग से आंशिक तौर पर 10 वाहन जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed