सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A youth was duped of Rs 3.90 lakh on the pretext of getting him a job in Russia.

Kanpur News: रशिया में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 3.90 लाख की धोखाधड़ी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 3.90 lakh on the pretext of getting him a job in Russia.
विज्ञापन
कानपुर। रशिया में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक ने एक नामजद और दो अज्ञात पर 3.90 लाख रुपये धोखाधड़ी का आरोप लगाकर जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार रुपये लेने के बाद भी काम न होने पर विरोध करने पर आरोपी ने धमकाया है।
Trending Videos

तिवारीपुर निवासी प्रवीण कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2024 नवंबर में उनकी मुलाकात डिफेंस काॅलोनी निवासी अबरार अहमद से सेंटर पार्क में हुई थी। अबरार ने बताया था कि वह विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है। उन्होंने उनकी भी रशिया में नौकरी लगवाकर 70,000 रुपये महीना सैलरी, कंपनी की ओर से घर देने की बात बताई थी। 50,000 रुपये का इंतजाम करने के बाद ऑफर लेट दिलाने आश्वासन दिया था। इस पर उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा की तिवारीपुर बैंक शाखा की चेक दे दी। उनसे 2.40 लाख रुपये खाते में और नकद लिए। जून 2025 में अबरार अहमद मुंबई ले गया। वहां उसके दो अज्ञात साथी भी थे। आरोप है कि वहां उनका महीने भर में एक लाख रुपये खर्च करवा दिया। जब पैसा खत्म हो गया तो तीनों लोग उनसे गलत व्यवहार कर पीटने लगे। घर वालों से रुपये मंगाने के लिए धमकाया। पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल हुए। 19 नवंबर को उन्होंने अबरार से 3.90 लाख रुपये लौटाने के लिए कहा तो वह गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अबरार व दो अज्ञात पर धोखाधड़ी, मारपीट, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed