{"_id":"6a16f7daaf888f485507d02e","slug":"accident-in-banda-five-dead-five-injured-after-high-speed-truck-collision-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण हादसा: साइकिल सवार शिक्षक को कुचलकर ट्राला ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छह की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण हादसा: साइकिल सवार शिक्षक को कुचलकर ट्राला ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छह की मौत, चार गंभीर
Wed, 27 May 2026 11:06 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 27 May 2026 11:06 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से छह लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बांदा में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिसंडा थाना क्षेत्र के बांदा रोड पर नहर पुल के पास बुधवार को मौरंग लादकर जौनपुर जा रहे चालक ने ओवरलोड ट्राॅला सेवानिवृत्त शिक्षक पर चढ़ा दिया। हादसे में शिक्षक के सिर के ऊपर से पहिया चढ़कर निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख प्रत्यक्षदर्शियों ने बाइक से ट्रॉला चालक का पीछा किया। तेज रफ्तार में भाग रहा ट्रॉला दो किलोमीटर बाद ओरन रोड पर ई रिक्शा से भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे ई रिक्शा उछलकर खंती में गिरकर टूट गया। ट्रॉला भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार चार यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। पांच गंभीर घायलों को बिसंडा पीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक यात्री ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Banda Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
घूरी गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर प्रसाद (62) पेंशन के काम से बीआरसी बिसंडा गए थे। वहां से शाम करीब साढ़े पांच बजे वह साइकिल से अपने गांव जा रहे थे। तभी गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव से आ रहे ट्रॉला ने उन्हें टक्कर मार दी और यह हादसा हो गया। फिर ट्रॉला ने आगे जाकर ओरन रोड पर नाथू तालाब के पास ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई रिक्शा सवार कोर्रही गांव के मुबीन (40), शहबाज (10), ममता (48), ई रिक्शा चालक राकेश (50) की मौके पर ही मौत हो गई। सोहनलाल (50) उनकी पत्नी बौरी (50) व बेटी शिवकली (17) और शबाना (40) व उसकी बेटी साफिया (तीन माह) घायल हो गए। सोहनलाल ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Banda Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
मुआवजे और नो इंट्री के लिए परिजन ने लगाया जाम
हादसे से आक्रोशित लोगों ने बिसंडा-बांदा मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जाम खुलवाया और शव को भेजवाया। शिक्षक के परिजन ने मुआवजे की मांग की। वहीं, दूसरे घटना स्थल ओरन रोड पर भी ग्रामीणों ने दो घंटे तक यातायात ठप कर रखा। अधिकारियों ने जाम खुलवाकर घायलों को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया।

मौके से भागे चालक की तलाश की जा रही है। घायलों का उपचार करवाया जा रहा है। - शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक
Banda Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर परिजनों और ग्रामीणों से की बात
बिसंडा में हुए हादसे की जानकारी लगने पर रात में जिलाधिकारी अमित आसेरी मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने आक्रोशित लोगों से बातचीत की। जिलाधिकारी ने कहा कि नो इंट्री का पालन हर हाल में कराया जाएगा। हादसों को रोकने के लिए ठोस रणनीति पर अमल किया जाएगा। उन्होंने शिक्षक और अन्य परिवार जो मृतक हुए हैं उन्हें मुआवजा दिलाने की बात कही है।