{"_id":"6a3965f799797417e6079ea7","slug":"accident-in-hamirpur-two-people-died-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में भीषण हादसा: शादी का सामान लेने जा रहे जीजा-साले की दुर्घटना में मौत, घर की खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में भीषण हादसा: शादी का सामान लेने जा रहे जीजा-साले की दुर्घटना में मौत, घर की खुशियां मातम में बदलीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Hamirpur News: हादसा हमीरपुर-राठ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हमीरपुर में भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हमीरपुर-राठ मार्ग पर सोमवार शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों शादी के लिए सामान खरीदने छानी जा रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। स्वासा गांव निवासी श्रीचंद्र प्रजापति (40) और उनका ममेरा जीजा विवेक प्रजापति (32) निवासी डेरापुर कानपुर देहात सोमवार शाम करीब पांच बजे बाइक से स्वासा से छानी जा रहे थे। छानी गांव से कुछ दूर भोला ढाबा के पास नहर पुलिया के निकट पीछे से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्वासा गांव से श्रीचंद्र के परिजन और पत्नी प्रियंका भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। पति का शव देखकर वह रोते-रोते अचेत हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीचंद्र के चचेरे भाई की शादी थी। बारात लौटने के बाद घर में शादी से जुड़े कार्यक्रम चल रहे थे। विवेक भी रिश्तेदारी में स्वासा आया हुआ था। दोनों शादी का सामान खरीदने छानी जा रहे थे।

परिजनों के अनुसार दोनों युवक बाहर रहकर मजदूरी करते थे। श्रीचंद्र अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है। सूचना पर सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय और थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि छानी और स्वासा गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हेलमेट नहीं लगाए थे दोनों युवक
ग्रामीणों के अनुसार हादसे के समय दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस भी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार हादसे के समय दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस भी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
ढाबे के पास पहले भी हो चुके हादसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि भोला ढाबा के पास नहर पुलिया के समीप का स्थान दुर्घटना संभावित माना जाता है। यहां पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं जिनमें लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसों का खतरा बना रहता है।