{"_id":"5ec230108ebc3e904032e893","slug":"another-migrant-worker-dies-on-kanpur-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से घर के लिए परिवार संग निकला प्रवासी मजदूर, रास्ते में ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से घर के लिए परिवार संग निकला प्रवासी मजदूर, रास्ते में ही तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 18 May 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर मार्ग पर एक और प्रवासी मजदूर ने दम तोड़ दिया। जनपद अंबेडकर नगर के ग्राम खुरिया अन्नाय निवासी जयप्रकाश राजभर (37) मुंबई में मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह अपनी पत्नी राधा, बेटी सोनाक्षी (8) और साली संगीता एवं साढू रामराज और अन्य मजदूरों के साथ घर वापस लौट रहा था।
पतारा कस्बे में अचानक उसकी तबियत बिगड़ी तो डीसीएम चालक उसे उतारकर चला गया। जयप्रकाश को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की बजाय किसी वाहन से उसके गांव पहुंचाने की व्यवस्था में जुटी है।
Trending Videos