फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर कैंट छावनी में शुरू हुई सेना भर्ती, 5400 अभ्यार्थी हुए शामिल

Sat, 15 Apr 2017 02:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
army recruitment started in kanpur cantt camp
कानपुर कैंट में सेना भर्ती के दौरान शारीरिक मापदंड लेते सेना के अधिकारी - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
कानपुर कैंट छावनी में शनिवार को सेना भर्ती शुरू हो गई।​ बढ़ी संख्या में यहां पहुंचे अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट दिया। बता दें यह टेस्ट प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। आज पहले दिन यहां बांदा और चित्रकूट जिलों से 5400 अभ्यार्थियों ने भर्ती में हिस्सा लिया। इस भर्ती में 13 जिलों के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।  




 
army recruitment started in kanpur cantt camp
कानपुर कैंट में सेना भर्ती के दौरान लंबाई मापवाने के लिए खड़े अभ्यार्थी - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
इस दौरान दौड़, बीम, हाई जंप, लॉन्ग जंप इत्यादि कराई गई। इसमें अभ्यार्थियों के प्वाइंट नोट किए गए। टेस्ट को लेकर सेना अधिकारियों से बातचीत हुई।

 

army recruitment started in kanpur cantt camp
सेना के अधिकारी युवाओं को ड्रग न लेने की सलाह देते हुए - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
वहां मौजूद कर्नल दीपक शर्मा और एडीजी संदीप सहगल ने युवाओं को सलाह दी कि वे किसी प्रकार की दवा (ड्रग) न लें। उन्होंने कहा इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इसलिए दवाओं का सेवन न करें।  
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
army recruitment started in kanpur cantt camp
अभ्यार्थी की छाती का माप लेते हुए - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
टेस्ट देने आए धर्मेंद्र ने बताया कि यहां किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। टेस्ट बड़े ही सुव्यवस्थित ढंग से लिया गया है। गर्मी के मद्देनजर सेना की ओर से पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। कुछ अभ्यार्थी टेस्ट के दौरान चक्कर खाकर गिर पड़े उन्हें यहां मौजूद मेडिकल टीम ने बेहतर ट्रीटमेंट दिया है। 
 

 

विज्ञापन
army recruitment started in kanpur cantt camp
कानपुर में सेना भर्ती के दौरान यूं दौड़े अभ्यार्थी - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
इन पदों की होगी भर्ती 
कानपुर में होने वाली रैली में सैनिक जीडी, सैनिक तकनीकी, नर्सिंग सहायक वेटनरी, सैनिक तकनीकी (एविऐशन एवं एम्युनिशन एग्जामिनर), ट्रेड्समैन, लिपिक, स्टोरकीपर के पदों के लिए अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed